कोलकाताः एक बार फिर से महानगर में आगलगी की घटना घटी गई। बीते कल बागबाजार के बाद गुरुवार को न्यूटाउन की एक बस्ती में आग लग गई है। प्राप्त न्यूटाउन के शूलंगुड़ी इलाके की एक बस्ती में आग लग गई है। मौके पर दमकल के चार इंजन पहुंचे हैं। घना व भीड़भाड़ वाला इलाका होने के चलते दमकल के इंजन प्रवेश नहीं कर सके हैं। स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब सात बजे स्थानीय लोगों ने बस्ती में एक टीन और बांस की झोपड़ी में आग की लपटें देखीं। भीड़ वाले इलाके में आग फैलने में देर नहीं लगी। पलक झपकते ही आसपास की कई झोपड़ियां जलने लगीं। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दमकलकर्मी अभी तक आग बुझाने में सफल नहीं हुए हैं। इलाके के एक तालाब से पानी लाकर स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थिति नियंत्रण में आ गई है लेकिन आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई है।
उल्लेखनीय है कि बीते कल बागबाजार में एक झोपड़ी में आग लग गई। करीब 150 झोपड़ियों के लगभग 700 लोग बेघर हो गए। आज सुबह घटनास्थल का जायजा लेने के लिए मंत्री शशि पांजा पहुंची। उसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंची। यहां मुख्यमंत्री ने घटना स्थल का जायजा लिया।
यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। सरकार खाने, कपड़े और रहने की व्यवस्था करेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि आज और कल तक इलाके को साफ करने का काम किया जाएगा। मुख्यमत्री ने जल्द से जल्द लोगों के रहने की व्यवस्था करने का निगम को निर्देश दिया।
उधर भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यरत न्यायाधीश की अगुवाई में एक विशेषज्ञ कमेटी गठित करने की मांग की है। राहुल सिन्हा ने मांग की है कि बागबाजार अग्नीकांड से रहस्य का पर्दा उठाने के लिए न्यायाधीश के नेतृत्व में जांच की जाए।